स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने जहां नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है, वहीं 2026 तक एक दमदार परफॉर्मेंस SUV, स्कोडा कोडिएक RS, लॉन्च करने की भी पुष्टि कर दी है। दोनों ही मॉडल अलग-अलग सेगमेंट को टारगेट करते हैं, लेकिन इनका मकसद साफ है – ज्यादा फीचर्स, बेहतर डिजाइन और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों को आकर्षित करना।
नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट: डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव
Skoda Kushaq facelift को भारत में कीमतों की घोषणा से पहले ही पेश कर दिया गया है। यह मिड-साइज़ SUV अब पहले से ज्यादा फ्रेश और अपडेटेड नजर आती है। इसके एक्सटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसके नए फ्रंट फेसिया में देखने को मिलता है। नई बंपर डिजाइन, सेगमेंटेड LED इंसर्ट्स के साथ नया ग्रिल और नए हेडलैम्प्स इसे पहले से अलग पहचान देते हैं। यह डिजाइन काफी हद तक स्कोडा कोडिएक से प्रेरित है।
साइड प्रोफाइल में SUV को नए डिजाइन वाले 17-इंच अलॉय व्हील्स मिले हैं, जो इसके लुक को और संतुलित बनाते हैं। पीछे की तरफ भी बदलाव साफ दिखता है। यहां कनेक्टेड LED लाइट बार के साथ नए LED टेललैंप्स और बदला हुआ टेलगेट दिया गया है, जिससे कुशाक फेसलिफ्ट ज्यादा मॉडर्न लगती है।
यह भी पढ़ें: कल लॉन्च से पहले Toyota Urban Cruiser Ebella EV को लेकर जान लें ये 5 बड़ी बातें, रेंज से लेकर फीचर्स तक सब कुछ साफ
केबिन में फीचर्स की भरमार
नई 2026 स्कोडा कुशाक का इंटीरियर इस बार फीचर्स के मामले में काफी आगे निकलता नजर आता है। इसमें सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन दिया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ अब बेस वेरिएंट से ही उपलब्ध है, जबकि ऊंचे वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प भी मिलेगा।
फीचर्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। कार में ऑल-LED लाइटिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, रियर में इल्यूमिनेटेड स्कोडा लेटरिंग, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, लेदरेट सीट्स, वेंटिलेशन के साथ छह-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें: Skoda Kushaq Facelift की लॉन्च इस महीने, जानिए इसमें क्या होंगे बदलाव
इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शंस
मैकेनिकल तौर पर कुशाक फेसलिफ्ट में वही भरोसेमंद 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिए गए हैं, जो पहले भी मौजूद थे। ट्रांसमिशन ऑप्शंस में छह-स्पीड मैनुअल, सात-स्पीड DSG के साथ-साथ एक नया आठ-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी शामिल किया गया है।
इसके साथ ही स्कोडा ने कुशाक फेसलिफ्ट को लॉन्च के साथ ही मोंटे कार्लो वेरिएंट में भी पेश किया है। इसमें मोंटे कार्लो बैजिंग, रेड स्ट्राइप्स वाला ग्रिल, कुछ हिस्सों पर ब्लैक फिनिश और ड्यूल-टोन पेंट स्कीम दी गई है।
स्कोडा कोडिएक RS: 2026 में आएगी परफॉर्मेंस SUV
कुशाक फेसलिफ्ट के साथ-साथ स्कोडा ने यह भी साफ कर दिया है कि वह जून 2026 तक भारत में कोडिएक RS लॉन्च करेगी। यह भारत में RS बैज के साथ आने वाली पहली स्कोडा SUV होगी। यह तीन-रो SUV स्टैंडर्ड कोडिएक से ज्यादा पावरफुल और स्पोर्टी होगी।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में कार के साइलेंसर से आग निकालने वाले छात्र पर 1.11 लाख रुपये का जुर्माना, सोशल मीडिया पर चर्चा
कोडिएक RS में अपग्रेडेड 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 265hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन है जो पहले ऑक्टाविया RS में इस्तेमाल किया गया था। यह पावर आंकड़े स्टैंडर्ड कोडिएक से 60hp और 80Nm ज्यादा हैं। इंजन को 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स और AWD सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 231 किमी/घंटा है।
ब्रेकिंग सिस्टम को भी बेहतर बनाया गया है, जिसमें फ्रंट एक्सल पर स्लॉटेड ब्रेक डिस्क्स और टू-पॉट कैलिपर्स दिए गए हैं। अडैप्टिव डैम्पर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं, हालांकि भारत में आने वाले मॉडल में यह फीचर मिलेगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी बाकी है।
लुक और कीमत
डिजाइन की बात करें तो कोडिएक RS में ब्लैक्ड-आउट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, चौड़े एयर डैम्स, 20-इंच अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। रूफ रेल्स, ORVMs और विंडो फ्रेम्स का ऊपरी हिस्सा भी ब्लैक फिनिश में आता है। केबिन में ऑल-ब्लैक थीम, रेड एक्सेंट्स, RS ब्रांडिंग वाली स्पोर्टी सीट्स, 13-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।
स्कोडा कोडिएक RS को भारत में CBU के तौर पर सीमित संख्या में लाया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 55 लाख से 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला फॉक्सवैगन टायरॉन आर-लाइन और एमजी मेजेस्टर से होने की उम्मीद है।

